Samastipur News: पटोरी की दुर्गापूजा में फिर होगा कव्वाली का धमाल
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निसं। पटोरी में इस वर्ष भी दुर्गापूजा के अवसर पर शहर में कव्वाली का धमाल होगा। इस वर्ष भी मां कात्यायनी मंदिर पूजा समिति, रेलवे स्टेशन परिसर के द्वारा देवी जागरण एवं कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा, देवी जागरण एवं कव्वाली की तैयारी को लेकर रविवार को रेलवे के आईओडब्ल्यू प्रवीण कुमार की अध्यक्षता एवं मिथिलेश कुमार वर्मा के संचालन में पूजा समिति की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां कात्यायनी मंदिर पूजा समिति द्वारा रेलवे फील्ड में 19 अक्टूबर को कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। 18 अक्तूबर को प्रदेश की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक टीम द्वारा देवी जागरण नाट्य - संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे पूजा समिति बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.