समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा की छह सदस्यीय टीम ने रविवार को प्रखंड के भटगांमा, चिंतामनपुर, मौसिंगपुर और झखड़ा समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। दौरे के दौरान किसान सभा के प्रतिनिधियों ने सैकड़ों किसान परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आशंकाओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि पटनाझ्रपूर्णिया सक्सिलेन सड़क परियोजना के लिए पहले घोषित रूट एलाइन्मेंट को बदलकर अब इन गांवों से सड़क निकालने की तैयारी की जा रही है। यदि प्रस्तावित नया रूट लागू किया गया तो लगभग 300 से अधिक मकान ध्वस्त हो जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र का प्रमुख शक्षिण संस्थान केदार संत महावद्यिालय भी अपने वर्तमान स्वरूप में नहीं रह पाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर उनकी जमीन...