Samastipur News: पंचायत के दौरान विवाद में पंसस पति सहित तीन जख्मी
समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: कल्याणपुर। गोपालपुर गांव में शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पंचायत करने गए पंसस पति राजकिशोर महतो, अमित कुमार एवं गणेश दास जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में गोपालपुर गांव के रामकरण चौधरी के पुत्र अमित कुमार ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.