Samastipur News: न्याय दिलाने की मांग को ले किया सरायरंजन थाना का घेराव
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाना का घेराव किया गया। थाना घेराव से पूर्व लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सरायरंजन बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय से होकर थाना परिसर में पहुंचकर नुक्कड़ सभा की। कैंडल मार्च का नेतृत्व संजीव कुमार इन्कलाबी और प्रभाष कुमार ईश्वर ने संयुक्त रूप से किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सरायरंजन थाना की पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर अपराधी शिक्षक को गिरफ़्तार नहीं किया गया तो अख्तियारपुर गांव से लेकर सरायरंजन थाना तक हाथों में कटोरा लेकर "न्याय की भीख यात्रा" निकाली जाएगी एवं चक्का जाम कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.