समस्तीपुर, नवम्बर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर,निसं.। जिले के नौ प्रखंडों के बीईओ के अलावा आईसीटी कॉर्डिनेटर व सहायक लेखा सहायक से डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्टीकरण पूछा है। जिला शिक्षा कार्यालय से दिए गए लगातार निर्देश के बाद भी निर्धारित समय में कार्य को पूरा नहीं करने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है। समस्तीपुर, कल्याणपुर, विभूतिपुर, हसनपुर, रोसड़ा, पटोरी, उजियारपुर, सरायरंजन व मोहिउद्दीनगर के बीईओ, आईसीटी कॉर्डिनेटर तथा सहायक लेखा सहायक से स्पष्टीकरण पूछा गया है। साथ ही स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए 30 नवंबर तक दिए गए कार्य को सौ फीसदी पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीईओ ने जारी स्पष्टीकरण पत्र में इन नौ बीईओ, आइसीटी कॉर्डिनेटर सहायक लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर से यह भी कहा है कि उनके द्वारा स्वेक्षाचारिता व कार्य ...