Samastipur News: निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: कल्याणपुर। प्रखंड मुख्यालय के परिसर में गुरुवार को समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के प्रयास से महावीर कैंसर संस्थान पटना के सौजन्य से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में कैंसर से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी देना और इसकी जांच की सुविधा उपलब्ध करना है। बीडीओ अरविंद कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीके ठाकुर व पटना से आए डॉक्टरों की टीम को पाग, चादर एवं माला देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.