समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया के बच्चों ने रंगोली बनाकर साक्षर समाज बनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- साक्षरता दिवस पर बच्चों के बीच कराई गई प्रतियोगिताकार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मेंं बच्चे द्वारा साक्षर समाज बनाने से संबंधित गीतों के माध्यम से समाज को साक्षर करने का संदेश दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चे ने निरक्षरता को समाज के लिए कलंक बताते हुए साक्षर समाज बनाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विशेष पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में महिलाओं को साक्षरता की सौगात दी गई। विद्यालय प्रांगण में एक साक्षरता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीईओ रामजन्...