समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: हसनपुर। हसनपुर के इमली चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की मौत हो गयी। इसकी खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। घटना के बाद संचालक, डॉक्टर और तमाम स्वास्थ्य कर्मी क्लिनिक से फरार हो गए। बताया जाता है कि बुधवार को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर चले गए।

घटनाक्रम गुरुवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने एक स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के परामर्श पर महिला को इमली चौक स्थित उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्ष...