समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: उजियारपुर। उजियारपुर में एक निजी वेयर हाउसिंग कंपनी ने करीब 42 लाख रुपया से अधिक मूल्य का गेहूं, मक्का व धान बेचकर किसानों को ठग कर फरार हो गया। उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेष्पट्टी निवासी काजी शकील एकता व मो. आदिल ने उजियारपुर थाना में गवन का केस दर्ज करवाया। आरोपियो ने महेष्पट्टी स्थित वेयर हाऊस को किराया पर लेकर उसमें काजी शकील एकता का करीब 27 लाख 60 हजार रुपए का एवं मो. आदिल का करीब 14 लाख रुपए का गेहूं, मक्का व धान का भंडारण किया था। इसी बीच 16 मार्च 2026 को आरोपियो ने वेयर हाउस से सारा खाद्यान्न को बेचकर किसानों का रुपया ठगी कर फरार हो गया। आवेदक ने केस में बताया है की इसके बाद से कई बार पैसा मांगने पर आरोपीगण टाल मटोल करने लगे है। गौरतलब हो की उपरोक्त कम्पनी किसानों का अनाज भण्डारण के रखरखाव...