Samastipur News: निजी अस्पताल परिसर से बाइक चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल परिसर से गुरुवार को बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में केवस निजामत वार्ड-7 निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से मोहनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी और काम के लिए अंदर चले गए। कुछ देर बाद काम पूरा कर वापस लौटे तो बाइक निर्धारित स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.