समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं.। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर चौक स्थित दो निजी अस्पताल का गुरुवार को एसडीओ राकेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शांति हॉस्पिटल के बोर्ड पर जो डॉक्टर का नाम अंकित था वह डॉक्टर अस्पताल से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित होने की बात बताई गई। मौके पर उन्होंने दो ओटी रूम सहित डॉक्टर के रूम को भी सील कर दिया। उधर, भारत चाइल्ड केयर अस्पताल का निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ही दवा दुकान संचालित थी। साथ ही 5 नवजात शिशु का इलाज भी किया जा रहा था जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अरविंद कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...