समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर निगम में एक मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट दो महीनों से निगम की संचिका की शोभा बढ़ा रही है, अब तक नगर निगम से कार्रवाई नहीं की गई है। मामले से जुड़े पीड़ित कार्रवाई कराने के लिए नगर निगम का लगातार चक्कर लगा कर थकहार चुका है। और अब, वर्तमान नगर आयुक्त गौतम कुमार से उसने लिखित शिकायत की है। मामला बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कार्य रोकने से जुड़ा है। वार्ड 22 के पीड़ित वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर आयुक्त से शिकायत की है कि विनोद प्रसाद द्वारा बंगाली टोला स्थित भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकार से नक्शा पास कराए अपनी निजी जमीन सहित अपने सामने की सरकारी जमीन का कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त से शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने 27 अप्रैल को भी इस मामले को लेकर आवेद...