Samastipur News: नाविक को लगा बिजली का झटका
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वाया नदी अखाड़ा घाट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाढ़ पीड़ित लोगों को लेकर अखाड़ा घाट आ रही एक नाव के नाविक का बांस बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इससे नाविक को बिजली का झटका लगा और वह बांस छोड़ नदी में गिर गया। नाव पर सवार दर्जनों लोगों की जान बच गई। नाविक को लोगों ने बचा लिया । मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया की बछवाड़ा प्रखंड के बिशनपुर का नाव और नाविक लोगों को लेकर आ रहा था। सूचना मिलते ही सीओ कुमार हर्ष ने पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लोगों व नाविक को सावधानी बरतने की चेतावनी देते कहा कि सावधानी नहीं बरतने पर बिजली का लाइन कटवाना पड़ेगा। ज्ञात हो कि इसी घाट पर कई साल पूर्व बाढ़ के ही समय में नाविक को भारी नाव पर बिजली का करंट लग्गी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.