समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: मोरवा, एसं। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नाला निर्माण पर करीब साढ़े करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद लोगों को जलजमाव से राहत नहीं मिल सकी है। प्रखंड की 18 पंचायतों में कुल 54 नालों का निर्माण कराया गया। आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता, उपयोगिता और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया। नतीजतन, कई जगहों पर नाला बनने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और जलजमाव की समस्या पहले की तरह बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर योजना के क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि कई स्थानों पर महज सौ से दो सौ फीट तक नाले का निर्माण कराकर काम पूरा कर दिया गया। नाले का निर्माण इस तरह कराया गया कि आसपास जमा पानी प्रवेश ही ...