Samastipur News: नाबालिग की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास, िगरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 18 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर स्थित रविवारीय हाट में रविवार को एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास करने का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर मथुरापुर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ प्रत्येक रविवार को हाट में मैली मिठाई-पेड़ा बेचती है। रविवार को करीब दस बजे एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और लड़की की मांग में सिंदूर डालने का प्रयास करते हुए भागने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और करीब 50 गज की दूरी पर स्थित मथुरापुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद लड़की रोते-बिलखते अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.