Samastipur News: नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: वारिसनगर। वारिसनगर बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि 112 की टीम के अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजनपुर के राजा कुमार, छतनेश्वर के बिरजू दास तथा हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी संजीत मल्लिक के रूप में हुई है। तीनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.