Samastipur News: नशे के खिलाफ एसएफआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार और नशे के बढ़ते सेवन के खिलाफ भारत का छात्र फेडरेशन के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च डीबीकेएन कॉलेज नरहन से शुरू होकर आगे चौक तक निकाला गया। अध्यक्षता केशव झा ने की, जबकि संचालन प्रिंस कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव सिर्फ किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। शिक्षण संस्थानों और उसके आसपास नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकने के लिए प्रशासन को गंभीर और प्रभावी कदम उठाना चाहिए। एसएफआई ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए। शिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.