समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सर्वेश झा को सूचना दी थी कि दो व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहे हैं और अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही दरोगा आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माधोपुर गांव निवासी मो. वसीम रजा एवं मो. जाकिर के रूप में हुई है। दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...