Samastipur News: नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि सूचना पर डॉयल 112 की टीम ने छतनेश्वर गांव से बिसनपुर थाना क्षेत्र के डिलाई निवासी सुनील राम तथा कशोर गांव से कुंदन सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.