समस्तीपुर, जुलाई 27 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के नकटा चौक पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी भोला महतो के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पांच पियक्कड़ धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...