समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की हालत में घूम रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में शामिल विष्णुदेव सिंह ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए रामपुर विशुन गांव से विनोद राम एवं सुनील भगत को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। वहीं, मनियारपुर गांव से नथुनी साह को पकड़ा गया। तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान तीनों के अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई। इसके बाद प...