Samastipur News: नशामुक्त समाज के लिए ली शपथ
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: रोसड़ा। दादी प्रकाशमणि की स्मृति में ब्रह्माकुमारीज की ओर से चलाए जा रहे दस करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत स्थानीय सेवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा केंद्र प्रभारी बीके कुंदन बहन ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी एवं उनकी पत्नी डॉ. कंचन माला मौजूद रहीं। बीके कुंदन बहन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. मधुकर समेत दर्जनों लोगों ने स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की प्रतिज्ञा ली। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी दिलाएगी नश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.