समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: शिवाजीनगर एक संवाददाता। शिवाजीनगर प्रखंड अतर्गत सभी 17 ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सतत विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया। इसके तहत बंधार पंचायत में मुखिया चंदन कुमारी, बल्लीपुर में अनिता कुमारी, रहटौली में प्रेम कुमार सहनी, मधुरापुर में भरत सिंह, भटौरा में सरिता कुमारी, डुमरा मोहन में सुनैना दे...