समस्तीपुर, नवम्बर 29 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर 'जल समृद्ध' विषय को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया अरुण कुमार महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि सरकार राज्य को जल समृद्ध बनाने के लिए सभी पंचायतों से जल की स्थिति की जानकारी ले रही है। वर्तमान में यह पंचायत न तो जल समृद्ध की सूची में है और न ही जल संकट की सूची में। इसका मुख्य कारण पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना में व्याप्त खराबी है।ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जगह-जगह पाइपलाइन खराब होने से कहीं पानी बर्बाद हो रहा है, तो कहीं घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई जगहों पर नलों से गंदा पानी आ रहा है...