Samastipur News: नर्सरी उद्यम रोजगार का बड़ा विकल्प
समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- Samastipur News: पूसा, निज संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के केन्द्र प्रमुख डॉ. एमएल मीणा ने कहा कि नर्सरी का उद्यम ग्रामीण युवाओं की आय बढ़ाने के साथ रोजगार श्रृजन का बड़ा विकल्प है। जरूरत है इसके तकनीकी पहलुओं को सीखकर व्यवसायिक रूप देने की। वे मंगलवार को केन्द्र के सभागार में बागवानी फसलों का नर्सरी उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। बागवानी फसलों का विस्तार समय की मांग है। जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में इसके व्यापक विस्तार की संभावना है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ.धीरू कुमार तिवारी ने बागवानी फसलों के नर्सरी उत्पादन एवं प्रबंधन विषय की विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान नर्सरी स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.