Samastipur News: नरघोघी पोखर की सफाई शुरू, लोगों में हर्ष
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड के नरघोघी स्थित ऐतिहासिक तालाब की सफाई शुरू कर दिया गया है। तालाब का पानी दूषित हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पोखर का पानी गंदा होने से दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन तथा छठ पूजा करने वाले श्रद्धालु काफी चिंतित थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने तत्काल जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अगले ही दिन से नरघोघी पोखर से दूषित पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो के 14 छठ घाटों की होगी सफाई, सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.