समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर जयनगर से पटना के बीच चलनेवाली 94803 व 94804 नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव नहीं रहने से पटना जाने-आनेवाले यात्रियों में मायूसी है। इस दिशा में रेल यात्री संघ के अलावे सोशल मीडिया के माध्यम से भी विभिन्न वर्गों के यात्रियों ने उक्त ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव दिए जाने का अनुरोध किया है। लेकिन इसका परिणाम सामने नहीं आने पर अनुमंडल मुख्यालय एवं आस-पास के रेल यात्रियों में निराशा एवं मायूसी है। मालूम हो कि सोनपुर रेल मंडल के दलसिंहसराय स्टेशन से पटना जाने या आने के लिए रेल यात्रियों को एकमात्र ट्रेन ( कमला-गंगा इंटरसिटी) की सुविधा मिली हुई है। इस ट्रेन से यात्रा में लगनेवाले समय के कारण बड़ी संख्या में पटना जाने-आनेवाले क्षेत्र के लोगों को बस या अन्य वाहनों से ...