Samastipur News: नप कार्यालय परिसर में धरना देकर हड़ताली कर्मियों ने की नारेबाजी
समस्तीपुर, जुलाई 30 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। नगर परिषद दलसिंहसराय के सफाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो गये। ऐसे कर्मियों ने नप कार्यालय परिसर में धरना देकर अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। हड़ताल के कारण शहर में साफ-सफाई एवं कचरा उठाव का कार्य ठप रहा। साफ-सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। वहीं धरना पर बैठे कर्मी जोश में एवं उत्साहित नजर आ रहे थे। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की हड़ताली कर्मियों ने चेतावनी दी है। धरना पर बैठे कर्मियों में सीताराम, बिट्टू, रवि राम, शंभु कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, चंदन कुमार, निलेश कुमार, बबलू कर्ण, मो इजहार, सुमन कुमार, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: निगम के सफाई कर्मियों की हड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.