Samastipur News: ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे बालक की पोखर में डूबने से मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के वार्ड 11 निवासी प्रवीण कुमार के पुत्र आर्यन कुमार उर्फ सत्यम कुमार उम्र 10 की बुधवार को खानपुर थाना के बथनाहा गांव के पोखर में डूबने से मौत हो गई। आर्यन अपने ननिहाल बथनाहा गांव में रहकर पढ़ाई करता था। विद्यालय के समीप स्थित पोखर में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास अफरातफरी मच गई।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के ननिहाल और पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का सदर अस्पताल समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराकर उसके पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.