समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार की अध्यक्षता में छठ पूजा 2026 को लेकर शहर के नदी व तालाबों के घाटों पर विशेष तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में छठ घाटों पर किए जा रहे साफ सफाई आदि कार्यों की नगर आयुक्त ने घाटवार समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में प्राप्त विभिन्न शिकायतों का निराकरण भी किया गया। नगर आयुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से अब तक के कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली।छठव्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों पर बेहतर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोड़ दिया। घाटों पर साफ-सफाई, छिड़काव, प्रकाश व्यव्स्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निदेश दिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: महापर्व छठ पर साफ-सफाई व रोशनी को लेकर नगर निगम में हुई बैठक नगर आयुक्त ने कहा कि क...