समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पर्व-त्योहार के मौसम में नकली और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच की तैयारी तेज कर दी है। समस्तीपुर में नकली मिठाई बनाने और बेचने के मामलों की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों के गठन की बात सामने आई है। इन टीमों के माध्यम से प्रखंडवार जांच कर मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों पर नजर रखी जाएगी। इस संबंध में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने फूड इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिठाइयों के नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा है। हिंदुस्तान अखबार में 23 सितंबर को नकली मिठाई की बिक्री से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है।...