समस्तीपुर, सितम्बर 12 -- Samastipur News: समस्तीपुर निस। शनिवार को दादी मंडल द्वारा शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित ठाकुरबारी मंदिर प्रांगण में धूमधाम से भादी मावस महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दादी रानीसती के दरबार को बहुत ही भव्यता से सजाया गया था। उससे पूर्व, भक्तों ने मंगल पाठ की पूरी विधि विधान से माता का पूजा अर्चना की और माता का ज्योत ले अपने परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर बाहर से आए राजेश म्यूजिकल ग्रुप से कलाकार रेखा मोहिनी बंसल, आस्था सूजी.( पटना) व रितेश वर्णवाल (कोलकाता) द्वारा माता के जागरण में गीतों की अमृत वर्षा की, जिसे सुन श्रोता रात भर झूमते रहे। यह भी पढ़ें- Patna News: शक्तिधाम : दो दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव संपन्न रात्रि माता का पूजन के बाद भोग का महाप्रसाद भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया व...