Samastipur News: धनंजय कुमार ने संभाली मथुरापुर थाने की कमान
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में धनंजय कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों और शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी, जग निवास शर्मा, लक्ष्मण सिंह, रहमत खां, डीआईयू के टीम सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.