Samastipur News: दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर, कोई हताहत नहीं
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी चौक स्थित एनएच-28 पर रविवार की सुबह दो वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चालकों के बीच हुए विवाद के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित हो गया जिससे जाम की स्थिति बन गई। ओवरटेक करने के दौरान दोनों कारों में मामूली खरोंच लगने के बाद दोनों चालकों ने अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क पर ही रोक दीं। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और बकझक शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों कार एनएच-28 पर एक-दूसरे को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में हल्की टक्कर हो गई और कारों पर खरोंच आ गई। घटना के बाद दोनों चालक अपनी-अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर नुकसान को लेकर एक-दूसरे से बहस करने लगे। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी और कुछ देर के लिए जाम की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.