समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: पूसा, निज संवाददाता। पूसा के हरपुर महमदा (वार्ड 3) में शनिवार की देर शाम हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल,पूसा में भर्ती कराया गया। जिसमें 3 को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। रेफर गए घायलों में कौशल राय के पुत्र संजीव कुमार, बबलू राय की पुत्री काजल कुमारी एवं रमेश कुमार राय के पुत्र अमन कुमार शामिल है। मौजूद लोगो के अनुसार अन्य घायलों में नथुनी राय के पुत्र श्याम कुमार, कौशल राय के पुत्र राजेश कुमार, राम बाबू राय के पुत्र अजय कुमार, रमेश कुमार राय के पुत्र अजय कुमार शामिल है। इस संदर्भ में एक पक्ष ने एक लड़की के अपहरण के प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया। तो दूसरे पक्ष ने पुराने विवाद के क...