Samastipur News: दो दिनों से लापता अंकुश का शव बूढ़ी गंडक में मिला
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- बूढ़ी गंडक नदी से बच्चे का शव बरामद Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर वार्ड-2 से शुक्रवार को लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे अंकुश कुमार का शव रविवार को बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव के पास एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव को बाहर निकाला। मासूम का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान रहमतपुर निवासी मुरारी कुमार के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता निजी वाहन चालक हैं। जानकारी के अनुसार, अंकुश शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.