Samastipur News: दो दर्जन अपराधियों पर सीसीए की तैयारी
समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर | जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के करीब दो दर्जन अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। एसपी ने कहा कि जिले के कई बड़े शराब कारोबारियों के खिलाफ भी सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में उनके आपराधिक नेटवर्क को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो अपराधी गिरोह बनाकर जिले में आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बढ़ते अपराध को लेकर एसपी की सख्ती, थानेदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.