Samastipur News: दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया प्रस्तुत
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना में दर्ज कांड में जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी सिमरी वार्ड 10 निवासी रूपक कुमार राय, पिता रामनरेश राय तथा रामनरेश राय, पिता स्व. अंदूलाल राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय, दलसिंहसराय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। एसआई पंकज कुमार चौधरी ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.