Samastipur News: दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, संचालकों में मचा हड़कंप
समस्तीपुर, अगस्त 18 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर में मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। शारदानगर मोहल्ला स्थित मां शारदा नर्सिंग होम में संचालित सेवा अल्ट्रासाउंड और स्टेशन रोड स्थित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है। कार्रवाई के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिकांत सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन, समस्तीपुर से प्राप्त पत्र के आलोक में दोनों सेंटरों को सील किया गया है। यह कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डीसीएलआर कंचन कुमारी झा, पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिकांत सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में की गई। इधर, दो सेंटरों पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर में संचालित अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.