समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के पचपैका चौर स्थित ईंट भट्टा के पानी भरे गढ्ढा में रविवार को डूबे शिवम का शव सोमवार को गोताखोर ने निकाला। बेगुसराय से आये गोताखोर की टीम ने काफी मश्शक्त के बाद शव को पानी से बाहर निकाल कर परिजन को सौप दिया। जिसके बाद सीओ उजियारपुर आकाश कुमार के निगरानी में उजियारपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले उजियारपुर की एसडीआरएफ दो टीम पानी में डूबे किशोर की तलाश करने का पुरजोर प्रयास कर रहा था। बता दें कि चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 7 निवासी विनोद महतो का पुत्र शिवम कुमार साथ गए तीन अन्य लड़कों के साथ ईंट भट्ठा के पानी भरा गढ्ढा में नहाने चला गया था। इसी दौरान अन्य तीन साथी तो किसी तरह बच निकला। लेकिन शिवम गहरा पानी काफी गह...