समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र । नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव निवासी मुकेश्वर मुखिया के पुत्र इंदल मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शहर के ही मारवाड़ी बाजार से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, आरोपित युवक के खिलाफ एक महिला ने इसी वर्ष मई महीने में जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपित इंदल मुखिया समस्तीपुर शहर पहुंचा हुआ ह...