Samastipur News: दुर्घटना में युवक की मौत के बाद सड़क जाम, हंगामा
समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-हथौड़ी पथ को ठाहर के समीप जाम कर दिया। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के ठाहर बसढिया निवासी मनोज कुमार शर्मा (35) के रूप में की गई है। ग्रामीण मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों का आक्रोश सड़क जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। 22 अगस्त को खानपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर में सड़क दुर्घटना में मनोज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.