समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। ताजपुर में सड़क दुर्घटना में जख्मी मोतीपुर निवासी गनौर सिंह (62) नामक मजदूर की शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वे शुक्रवार को एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक मजदूर खेग्रामस के सदस्य बताए गए। उनकी मौत की खबर से परिजनों, ग्रामीणों और खेग्रामस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दुर्घटना का विवरण मृतक के चचेरे भाई सह भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ताजपुर गांधी चौक से पूरब शिवांश हॉस्पिटल के समीप एनएच 28 पर किसी अज्ञात वाहन ने गनौर सिंह को ठोकर मार दी थी। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में गांधी चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद म...