Samastipur News: दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर हालत में रेफर
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निज संवाददाता। कुरसाहा-मोहिउद्दीननगर रोड पर गुहकट्टा पुलिया के समीप मंगलवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिन्द बोचहा के राम सिहासन राय के 20 वर्षीय पुत्र रघुनंदन कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान बोचहा बालूपर के रामचंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। घायल विवेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार रघुनंदन और विवेक दोनों मित्र हैं और तीन दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर लौटे थे। मंगलवार को दोनों बाइक से मोहिउद्दीननगर बाजार सामान खरीदने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान गुहकट्टा पुलिया के समीप दोनों दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.