Samastipur News: दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों ने लूटे मादक पदार्थ
समस्तीपुर, सितम्बर 19 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार की तलाशी के दौरान उसके अंदर कुछ संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। इन पैकेटों में कथित रूप से गांजा होने की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर कार में भारी गांजा लदे होने की चर्चा जोरों पर है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार को लावारिस हालत में छोड़कर उसमें सवार दो युवक फरार हो गये। इसके बाद कथित तौर पर स्थानीय लोगों द्वारा गांजा के लूट लेने की चर्चा है। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में गांजा के कार में होने की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब पुलिस पहुंची तो कार से कार्टून या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला。
घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.