Samastipur News: दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने दिए निर्देश
समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने की। बैठक में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार भी मौजूद थे। बैठक के प्रारंभ में पूजा समितियों के सदस्यों ने पूजा व मेला के दौरान होनेवाली समस्याओं एवं किये जानेवाले व्यवस्था के बारे में पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस ओर पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। बैठक के दौरान पूजा पंडालों एवं आस-पास सुरक्षा का ध्यान रखने, विसर्जन के लिए निर्धारित समय का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.