समस्तीपुर, नवम्बर 2 -- दो युवकों की मौत से दिगम्बरा गांव में पसरा मातम Samastipur News: पूसा। वैनी (पूसा) थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के वार्ड 1 (दिगम्बरा) के दो युवकों की रविवार को बस से कुचलने से हुई मौत ने परिवार समेत उनके शुभचिन्तकों व ग्रामीणों को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात दोनों युवाओं का शव एक साथ दिगम्बड़ा गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही हृदय विदारक चीख-पुकार व तेज क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन था। इस दौरान प्राय: लोगों की आंखें नम थी। यह सिलसिला लगातार जारी रहा। लोग कह रहे थे कि पाल-पोष कर बड़ा किया। एक झटके में सब कुछ बिखड़ गया। शायद गांव का पहला मौका था, जब इस तरह की घटना के बाद आमने-सामने दो दरवाजों पर दो युवाओं का शव पड़ा था। इस दौरान मौजूद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पूर्व जिला पार्षद सं...