Samastipur News: दुकान बंदकर घर लौट रहे युवक को मारी गोली
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के ढट्ठा गांव में रविवार की देर रात बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है। जख्मी की पहचान ढट्ठा गांव निवासी स्व. रामशंकर ठाकुर के पुत्र दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। उसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
घटना का विवरण जख्मी युवक ने बताया कि वह ढट्ठा चौक पर जेनरल स्टोर की दुकान चलाता है। रविवार की देर रात दुकान बंद कर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे चार बदमाशों ने उसे रुकने को कहा। वह भागने लगा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। युवक के अनुसार बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली उसके बाएं पैर में लग गई। घटना के बाद परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.