समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर,निसं। उत्तर पंचायत में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन वर्षीय बच्ची कृति कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसका मामा अविनाश कुमार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टेढ़ी बाजार मे स्व. प्रसादी पासवान का घर का निर्माण हो रहा था। जिसमे पांच इंच का एक नया दीवाल जोड़ा गया था। इसी कच्चे दीवाल के सहारे कृति व दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीवाल गिर गया। जिससे कृति कुमारी व अभिनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने कृति को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृति के मामा अविनाश कुमार का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि कृति अपने नाना जी के घर टेढ़ी बाजार मां के साथ आई थी। जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिन्दगामा जलालपुर निवासी कुंदन ...