Samastipur News: दीदी की रसोई हुई बंद, 13 लाख रुपए का भुगतान अटका
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई अब बंद हो गई है। रसोई के बंद होने के पीछे लगातार हो रहा वित्तीय घाटा, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव और सेवाओं के एवज में समय पर भुगतान नहीं होना प्रमुख कारण बताया गया है।
रसोई का भुगतान लंबित समस्तीपुर पुलिस लाइन में संचालित रसोई का करीब 13 लाख रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित बताया जा रहा है। बकाया राशि नहीं मिलने के कारण रसोई का आर्थिक चक्र प्रभावित हुआ और संचालन घाटे में चला गया। दीदी की रसोई का उद्देश्य पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों को वाजिब दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आजीविका का अवसर देना था। लेकिन लंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.